Jokes : पत्नी ने पति से पूछा- ये रैगिंग क्या होती है? जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
अगर आप अपने जीवन में स्वस्थ रहना चाहते हैं तो खुलकर हंसने की आदत डाल लीजिए।
जब हम हंसते हैं तो हमारा मन खुश रहता है और जब हम खुश रहेंगे तो दूसरों को भी खुश रख पाएंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए हम आपको गुदगुदाने आ गए हैं कुछ मजेदार चुटकुले लेकर।
जो आपको खूब गुदगुदाएंगे, तो आइए चलते है हंसने के इस सफर में
पति और पत्नी खाना साथ में खाना खा रहे थे...
पति : सुनो जरा...
पत्नी: चुप रहो, खाते टाइम बात नहीं करते हैं।
पति : ठीक है।
पत्नी (खाने के बाद): अब बोलो।
पति : तुम्हारी प्लेट में कॉकरोच था, अब और बनो मैडम।
पत्नी - ये रैगिंग किसे कहते हैं...?
पति - ये जो तुम हर मैरिज एनिवर्सरी, करवाचौथ और
जन्मदिन पर जबरदस्ती गिफ्ट मांगती हो ना,
उसे ही अंग्रेजी में रैगिंग कहते हैं...!
रोहन - ऐसा लगता है कि वो लड़की ऊंचा सुनती है। मैं कुछ कहता हूं वो कुछ और ही बोलती है।
सोहन - वो कैसे?
रोहन - मैंने कहा… आई लव यू, तो वह बोली मैंने कल ही नए सैंडल खरीदे हैं...
खुशी और अफसोस की मिक्स फीलिंग तब आती है जब,
साथ पढ़ने वाली लड़की कहती है की मैं उन दिनों तुमको बहुत पसंद करती थी।
जो लड़के 36 आएंगी 36 जाएंगी का स्टेटस डालते थे
अब उनकी मां ज्योतिष से पूछती है की बेटा 37 का हो गया है, बहू कब आएगी।
सोनू - कल मैंने रॉकेट छोड़ा
तो सीधे सूरज से जा टकराया।
मोनू - क्या बात कर रहा है?
फिर क्या हुआ?
सोनू - फिर क्या?
मेरी पिटाई हुई।
मोनू - किसने मारा?
सोनू - सूरज की मम्मी ने...
Comments
Post a Comment