"भाखड़ा नांगल डैम"

हिंदी की परीक्षा में "भाखड़ा नांगल डैम" पर निबंध लिखने को आया। परीक्षा दे रहे एक छात्र ने इस निबंध को जिस तरह लिखा उसे मैं आप के सामने रख रहा हूँ।
.
.
भाखड़ा नांगल डैम सतलज नदी पर बना हुआ है। सतलज नदी पंजाब में है। पंजाब सरदारो का देश है। सरदार पटेल भी एक सरदार थे। उन्हें भारत का लौह पुरुष कहा जाता है। लोहा टाटा में बनता है। टाटा हाथ से किया जाता है। क़ानून के हाथ बड़े लंबे होते हैं। पंडित जवाहर लाल नेहरू भी क़ानून जानते थे। उन्हें बच्चे चाचा नेहरू के नाम से पुकारते थे। चाचा नेहरू को गुलाब बहुत पसंद था। गुलाब 3 किस्म के होते हैं। पीने वाला शरबत, खिलने वाला और गुलाबरी होता है। गुलाबरी बहुत मीठा होता है। मीठी तो चीनी भी होती है। चीनी अक्सर चींटी खाती है। हाथी की चींटी से सख्त नफरत है। लन्दन का हाथी बहुत विख्यात है। लन्दन जर्मनी के पास है। जर्मनी का वार बहुत फेमस है। वार 8 तरह के होते हैं -- सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार और वर्ल्डवार। वर्ल्ड वार बहुत खतरनाक होते हैं। खतरनाक तो शेर भी होता है। 40 सेर का एक मन होता है। मन बहुत चंचल होता है। चंचल मेरे पीछे बैठती है। चंचल मधुबाला की छोटी बहन है। मधुबाला ने फ़िल्म शक्ति में काम किया है। शक्ति मुठ्ठी में होती है। छोटे छोटे झगडे में मुठ्ठी बांध कर मारने का शौक़ पंजाबियों का होता है। पंजाबी पंजाब में रहते हैं। पंजाब में भाखड़ा नांगल डैम है।..

कॉपी चेक करने वाला आज भी इस अद्भुत बालक को ढूंढ रहा हैं।
😃😃😃😃😃😃😃😃😃

Keywords : comments,share,story,jokes

Comments

Popular posts from this blog

कैदियों ने जेल में रामायण

Jokes : जब पति नें पत्नी से मांगा पानी, मिला ये मजेदार जवाब....पढ़े मजेदार चुटकुले

दुल्हा-दुल्हन बने प्रेमी जोड़े में जबरदस्त लड़ाई

Jokes: पति और पत्नी की मजेदार बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

बासी चावलों से होगा कई रोगों का इलाज

ऐसे मजेदार चुटकुले, आप हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

कर्म करो तो फल मिलता है