नाज हमें है उन वीरों पर

नाज हमें है उन वीरों पर, 
जो मान बड़ा कर आये हैं।
दुश्मन को घुसकर के मारा, 
शान बड़ा कर आये हैं...।I

मोदी जी अब मान गये हम, 
छप्पन इंची सीना है।
कुचल मसल दो उन सबको अब, 
चैन जिन्होंने छीना है....।I

और आस अब बड़ी वतन की, अरमान बड़ा कर आये  हैं।
नाज हमें है उन वीरों पर, 
जो शान बड़ा कर आये हैं...।I

एक मरा तो सौ मारेंगे,
अब रीत यही बन जाने दो।
लहू का बदला सिर्फ लहू है,
अब गीत यही बन जाने दो...।I

गिन ले लाशें दुश्मन जाकर,
शमसान बड़ा कर आये हैं।
नाज हमें है उन वीरों पर,
जो मान बड़ा कर आये हैं....।I

अब बारी उन गद्दारों की,
जो घर के होकर डसते  हैं।
भारत की मिट्टी का खाते, 
मगर उसी पर हँसते  हैं....।I

उनको भी चुन चुन मारेंगे, 
ऐलान  बड़ा  कर  आये  हैं।
नाज हमें है उन वीरों पर,
जो मान बड़ा कर आये हैं....।I

*वंदे मातरम*
*भारत माता की जय*
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳





Keywords : comments,share,story,jokes

Comments

Popular posts from this blog

कैदियों ने जेल में रामायण

Jokes : जब पति नें पत्नी से मांगा पानी, मिला ये मजेदार जवाब....पढ़े मजेदार चुटकुले

दुल्हा-दुल्हन बने प्रेमी जोड़े में जबरदस्त लड़ाई

Jokes: पति और पत्नी की मजेदार बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Jokes : फिर हुई पप्पू की जोरदार धुनाई...!....पढ़ें मजेदार चुटकुले

बासी चावलों से होगा कई रोगों का इलाज

कर्म करो तो फल मिलता है