मैं भारत का वोटर

मैं भारत का वोटर हूँ, मुझे लड्डू दोनों हाथ चाहिये।
.
बिजली मैं बचाऊँगा नहीं, बिजली बिल मुझे कम चाहिये,
 पेड़ मैं लगाऊँगा नहीं, मौसम मुझको नम चाहिये,
.
शिकायत मैं करूँगा नहीं, कार्रवाई तुरंत चाहिये।
 लेन-देन मैं कम न करूँ, भ्रष्टाचार का अंत चाहिये।
.
पढ़ने को मेहनत करी नहीं, नौकरी लालीपाॅप चाहिये,
 काम करूँ न धेले भर का, वेतन लल्लनटाॅप चाहिये।
.
एक नेता कुछ बोल गया सो मुफ्त में पंद्रह लाख चाहिये,
 कमज़ोरों से लाभ उठायें फिर भी ऊँची साख चाहिये।
.
लोन मिले बिल्कुल सस्ता, बचत पर ब्याज चढ़ा चाहिये,
 नेता मेरी ही जात का हो,पर देश तो आगे बढ़ा चाहिये।।
.
मैं भारत का वोटर हूँ मुझे लड्डू दोनों हाथ चाहिये।

Keywords : share,comments,story,jokes

Comments

Popular posts from this blog

कैदियों ने जेल में रामायण

Jokes : जब पति नें पत्नी से मांगा पानी, मिला ये मजेदार जवाब....पढ़े मजेदार चुटकुले

Jokes : पत्नी बोली- आज तो स्टेज पर आग लगा देंगे..., पति का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

राजस्थानी पति घर लौटा

दुल्हा-दुल्हन बने प्रेमी जोड़े में जबरदस्त लड़ाई

बासी चावलों से होगा कई रोगों का इलाज

ऐसे मजेदार चुटकुले, आप हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट