Jokes: पति ने पंडितजी से पूछा- ये सात जन्म वाली बात सच है क्या? मिला जबरदस्त जवाब

  इंसान अगर सुबह-शाम हंसने की आदत डाल ले तो अंदर से उसे अपने आप खुशहाली का एहसास होगा। हंसी-मजाक से इंसान बड़ी से बड़ी बीमारियों से भी बचा रह सकता है। 


एक इंसान के हंसने और मुस्कुराने से कई लोगों पर इसका असर पड़ता है। एक खुशहाल इंसान अपने परिवार के साथ-साथ दोस्तों को भी खुश रख सकता है। ऐसे में हंसने-मुस्कुराने के लिए जोक्स या चुटकुले हमारी मदद करते हैं।

 इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले। तो आइए हंसते और मुस्कुराते हैं.......

 


बीवी से परेशान पति एक दिन

पंडितजी के पास पहुंचा.... 

पति- पंडित जी, एक बात बताइये

ये जनम जनम का साथ वाली बात

सच है क्या...?

पंडित जी- हां बेटा सौ फीसदी सच है... 

पति- मतलब मुझे अगले जनम में

भी यही पत्नी मिलेगी…

पंडित जी- हां बिलकुल... 

पति – "हे भगवान" फिर तो

खुदखुशी करने से भी कोई फायदा

नहीं…




पत्नी- उठो सुबह हो गई, कब तक सोते रहोगे... 

पति- आंखें नहीं खुल रही हैं,ऐसा

कुछ बोलो कि नींद गायब हो जाए,

पत्नी- रात में जिस जानू से चैट कर

रहे थे, वो मेरी दूसरी ID है,

अब बेचारे पति को 3 दिन से नींद

नहीं आ रही है... 




एक महिला शिक्षक एक पिंटू  से - मैं तुम्हें भूतकाल, वर्तमान काल और भविष्य काल का एक उदाहरण देती हूं... दूसरा उदहारण तुम देना... 

पिंटू - जी मैडम... 

महिला शिक्षक - मैं सुंदर थी, सुंदर हूं और सुंदर रहूंगी... 

पिंटू - मैडम ये आपका वहम था, वहम है और हमेशा रहेगा... 

दे थप्पड़.....दे थपप्ड़......दे थप्पड़ 






मोनू - तुम कहां हो स्वीटू? 

पिंकी - तुम्हारे दिल में हूं जानू।

मोनू - अच्छा वहां बाकी लड़कियों से लड़ाई तो नहीं हो रही ना? 

फिर क्या था ब्रेक-अप




एक कंजूस अपने बच्चे को पीट रहा था

पड़ोसी ने पूछा क्यों मार रहे हो इसे, कितना मासूम है ये

कंजूस- अरे, आपको नहीं पता कि ये कितना शरारती है।

एक बात नहीं सुनता है मेरी।

पड़ोसी- क्यों क्या हुआ ऐसा?

कंजूस- मैंने इससे कहा था एक-एक सीढ़ी छोड़कर चढ़, चप्पल घिस जाएंगी।

Comments

Popular posts from this blog

कुदरत की सबसे प्यारी सोगात

एक पिता की कहानी, जिन्होंने मॉडल बेटी को बना दिया IAS

Jokes: पापा की शादी की CD में लड़कियों को डांस करता देख बेटा बोला......पढ़ें मजेदार चुटकुले

मन में आ रहे नकारात्मक विचार भगायें, ये तरीके अपनाएं

JOKES : सुबह-शाम हंसने की आदत डालें, बनें सेहतमंद, पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Jokes: जब ससुर ने अपने दामाद से पूछा- तुम दारू पीते हो? दिया गजब का जवाब, पढ़िए मजेदार जोक्स

जारी था एक खेल कहने-सुनने का