पत्नी ने कहा- आप बहुत मोटे हो गए हो, पति का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

 हंसने की वजह से मानसिक तनाव कम होता है। इसके अलावा आप कई तरह की मानसिक और शारीरिक बीमारियों से दूर रहते हैं। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान जल्द ही


मानसिक तनाव का शिकार हो जाता है। 

इसलिए जरूरी है कि इंसान को दिन में एक बार जरूर खुलकर हंसना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

तो आइए चलते है हंसने और हंसाने...

लड़की- स्टेशन तक के कितने पैसे लोगे...?


रिक्शावाला- मैडम बीस रुपये...!


लड़की (हैरान सा मुंह बनाते हुए)- स्टेशन के बीस रुपये...?


रिक्शावाला- हां मैडम, स्टेशन पूरा दो किलोमीटर है यहां से...!


लड़की (हाथ से इशारा करते हुए) ये तो रहा स्टेशन...!


रिक्शावाला-  मैडम हाथ पीछे कर लो, कही रेल के नीचे ना आ जाए...!






मंदिर में संता- हे भगवान मेरी सरकारी नौकरी लगवा दो...?


भगवान- क्यों खाली हाथ आये। नारियल केला और सेब नहीं लाए...?


संता- भगवान जी आप कर्म करो,

फल की चिंता मत करो...!




पत्नी- आप बहुत मोटे हो गए हो।


पति- तुम भी तो कितनी मोटी हो गई हो।


पत्नी- पर मैं तो मां बनने वाली हूं।


पति- तो मैं भी तो बाप बनने वाला हूं।






मुझे भी देखने दो, किसका एक्सीडेंट हुआ है...?


पप्पू भीड़ को हटाते हुए बोला...!


जब कोई हटा नहीं, तो वह चिल्लाता हुआ बोला-

जिसका एक्सीडेंट हुआ है, मैं उसका पिता हूं...!


रास्ता मिल गया और पप्पू ने देखा तो एक गधा मरा पड़ा था...!





लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड को अपनी मम्मी से

मिलवाने ले गई...!


दूसरे दिन...


गर्लफ्रेंड- मेरी मम्मी को तुम बहुत पसंद आए...!


ब्वॉयफ्रेंड- चल पगली....कुछ भी हो,

मैं शादी तो तुमसे ही करूंगा...!


मम्मी से बोलना मुझे भूल जाएं...!




काका को रात में 12 बजे एक लड़की का फोन आता है...!


काका-  हेलो कौन...?


लड़की- हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा...!


काका (खुश होकर) - कौन हैं आप...?


लड़की- तुझसे जुदा अगर हो जायेंगे तो खुद से भी हो जाएंगे जुदा..!


खुशी के मारे काका की आंखों में पानी आ गया,

वो बोले- तुम सच में मुझसे शादी करोगी...?


लड़की- इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बंनाने के लिए 8 दबाएं...

Comments

Popular posts from this blog

कैदियों ने जेल में रामायण

Jokes : जब पति नें पत्नी से मांगा पानी, मिला ये मजेदार जवाब....पढ़े मजेदार चुटकुले

दुल्हा-दुल्हन बने प्रेमी जोड़े में जबरदस्त लड़ाई

Jokes: पति और पत्नी की मजेदार बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Jokes : फिर हुई पप्पू की जोरदार धुनाई...!....पढ़ें मजेदार चुटकुले

बासी चावलों से होगा कई रोगों का इलाज

कर्म करो तो फल मिलता है