मस्त रहें स्वस्थ रहें, रोजाना सुबह पढ़ें मजेदार जोक्स
पत्नी (पति के बर्थडे पर) : क्या गिफ्ट दूं ?
पति : गिफ्ट रहने दे । बस कभी-कभी प्यार से देख लिया कर, इज्जत किया कर और तमीज से बात कर लिया कर।
पत्नी (एक मिनट सोच कर) : नहीं, मैं तो गिफ्ट ही दूंगी।
रिश्तेदार- जीवन में खूब तरक्की करो बेटा।
बच्चा- आप सहन कर पाओगे?
लड़का (अपनी गर्लफ्रेंड से) - पिज्जा खाओगी....?
गर्लफ्रेंड - नहीं, आज कल मैं 'लाइट' खा रही हूं!
लड़का (वेटर से) - मेरे लिए एक पिज्जा ले आइए
और ये मैडम के लिए दो 'एलईडी बल्ब'!!
सिपाही - चल भाई, तेरे फांसी का समय हो गया।
कैदी - पर मुझे तो फांसी 20 दिन बाद होने वाली थी!
सिपाही - जेलर साहब कह कर गए हैं कि तू उनके गांव का है,
इसलिए तेरा काम पहले...!!
लड़का - क्या तुम मेरी सैलरी से गुजारा कर लोगी...?
लड़की- मैं तो कर लूंगी पर आपका क्या होगा...?
पिता - पेपर कैसा गया?
बेटा - पहला सवाल छूट गया,
तीसरा आता नहीं था,
चौथा करना भूल गया,
पांचवां नजर नहीं आया!
पिता - और सवाल दो?
बेटा - बस सिर्फ वो ही गलत हो गया...!!!
प्रेमी - क्या तुम जानती हो कि संगीत में इतनी शक्ति होती है
कि पानी गरम हो सकता है!
प्रेमिका - हां जरूर, क्यों नहीं।
जब तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल सकता है,
तो पानी क्यों नहीं...!!!
एक अंकल ने एक बच्चे से पूछा - पढ़ाई कैसी चल रही है...?
बच्चे ने जवाब दिया - अंकल, समंदर जितना सिलेबस है,
नदी जितना पढ़ पाते हैं,
बाल्टी भर याद होता है,
गिलास भर लिख पाते हैं,
चुल्लू भर नंबर आते हैं,
उसी में डूब कर मर जाते हैं...!!!
राजू: दुनिया का सबसे बड़ा त्योहार कौन सा है?
पप्पू: घरवाली।
राजू: मतलब?
पप्पू: और क्या, हफ्ते में 3-4 बार तो मनाना ही पड़ता है।
पत्नी: मैं तुम्हें कितनी अच्छी लगती हूं?
पति: बहुत ज्यादा।
पत्नी: फिर भी बताओ कितनी?
पति: इतनी कि मन करता है तुम्हारे जैसी एक और
Comments
Post a Comment