Jokes : फिर हुई पप्पू की जोरदार धुनाई...!....पढ़ें मजेदार चुटकुले

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के


सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। 

अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। 

इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। 

तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...



डॉक्टर - चश्मा किसके लिए बनवाना है...?

.

पप्पू - टीचर के लिए...!

.

डॉक्टर - पर क्यों...?

.

पप्पू - क्योंकि उन्हें मैं हमेशा गधा ही नजर आता हूं...!






संता पार्क में एक लड़की के साथ बैठा था...!

.

पुलिसवाला - तुम यहाँ क्यों बैठे हो...?

.

संता - जी हम दोनों शादीशुदा हैं...!

.

पुलिसवाला - अरे तो अपने घर जाकर बैठो...!

.

संता - घर जाकर साथ नहीं बैठ सकते...!

.

पुलिसवाला - क्यों...?

.

संता - क्योंकि इसका पति नहीं मानेगा...!







ससुर - मेरी बेटी का ख्याल रखना,

इसकी आंखों में आंसू ना आने पाए...!

.

.

.

दामाद - ठीक है प्याज मैं काट दूंगा,

पर बर्तन तो इसे ही मांजने पड़ेंगे...!








मास्टर जी - तुमने होमवर्क क्यों नहीं किया...?

.

पप्पू - मैं हॉस्टल में रहता हूं ना...!

.

मास्टर जी - तो...?

.

पप्पू - हॉस्टल में होमवर्क कैसे कर सकता हूं,

हॉस्टल वर्क देना चाहिए था ना...!

.

फिर हुई पप्पू की जोरदार धुनाई...!






भाई कितनी भी पढ़ाई कर लो, डिग्री-विग्रीयां ले लो...

.

लेकिन रेस्टोरेंट के दरवाजे पर Push और Pull लिखा देखते हो तो...

.

.

2-3 सेकेंड के लिए सोचना जरूर पड़ता है कि

दरवाजा धकेलना है कि खींचना है...!





बॉस ने जोक सुनाया...!

.

पूरी टीम हंसने लगी, सिवाए पप्पू के...!

.

बॉस ने पूछा - तुम्हें मेरा जोक समझ में नहीं आया क्या...?

.

पप्पू बोला - सर, मेरा दूसरी कंपनी में सेलेक्शन हो गया है...!


Comments

Popular posts from this blog

कैदियों ने जेल में रामायण

Jokes : जब पति नें पत्नी से मांगा पानी, मिला ये मजेदार जवाब....पढ़े मजेदार चुटकुले

दुल्हा-दुल्हन बने प्रेमी जोड़े में जबरदस्त लड़ाई

Jokes: पति और पत्नी की मजेदार बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

बासी चावलों से होगा कई रोगों का इलाज

कर्म करो तो फल मिलता है