हंसी का फुल डोज : एक डॉक्टर मर कर ऊपर पहुंचा

जिंदगी में हंसना और दूसरों को हंसाना दोनों ही बेहद जरूरी हैं। अगर आप स्वस्थ हैं और किसी खास तनाव में नहीं हैं, तो थोड़ा समय निकालकर मुस्कुराना और हंसना चाहिए। 

आज के दौर में मनोरंजन के कई साधन मौजूद हैं, सोशल मीडिया, वीडियो, मीम्स लेकिन चुटकुलों की बात ही अलग होती है। वे न सिर्फ तुरंत हंसी लाते हैं, बल्कि मन को हल्का भी कर देते हैं। 


चुटकुले हर उम्र के लोगों को पसंद आते हैं और इन्हें पढ़कर या सुनकर माहौल भी खुशनुमा बन जाता है। अगर आप भी खुलकर हंसना चाहते हैं, तो इन मजेदार जोक्स को जरूर पढ़ें और अपनी जिंदगी में थोड़ी सी खुशी शामिल करें।


1) वकील (अदालत में महिला से)- आपके पति कैसे मरे?


महिला- जहर खा कर


वकील- फिर इनके शरीर पर चोट के निशान कैसे?


महिला- खाने से मना कर रहे थे


सुनकर वकील और जज दोनों बेहोश..।


2) पप्पू- भगवान मेरी सरकारी नौकरी लगवा दो?


भगवान- खाली हाथ क्यों आए? नारियल केला और सेब नहीं लाए?


पप्पू- भगवान जी आप कर्म करो, फल की चिंता मत करो।


3) एक दिन भगवान ने की पप्पू की मेमोरी डिलीट कर दी


फिर भगवान ने पप्पू से पूछा- तुम्हें कुछ याद है?


पप्पू- जी, मुझे मेरी बीवी का नाम याद है


भगवान- पूरा सिस्टम फॉर्मैट कर दिया पर वायरस


फिर भी रह गया।


4) मालकिन- आज तुमने रोटी में ज्यादा घी लगा दिया


नौकरानी- गलती हो गई मालकिन,


लगता है, गलती से मैंने आपको अपनी रोटी दे दी


नौकरानी का जवाब सुनकर मालकिन की बोलती बंद हो गई।


5) क्लास में एक लड़की को सब बुआ-बुआ कहते थे,


एक दिन इस की शिकायत उसने अपने टीचर से कर दी


टीचर ने सब लड़कों से पूछा- जो लड़के इस को बुआ कहते हैं,


वो सभी खड़े हो जाए


एक लड़के को छोड़ के सभी के सभी खड़े हो गये


टीचर ने पूछा- क्या तुम इसको बुआ नहीं कहते हो?


लड़का- मैम मैं तो फूफाजी हूं।


6) डॉक्टर (एक घायल मरीज से)- जब तुमको पता था कि लड़की


कार चला रही है तो तुमको रोड से दूर चलना चाहिए था


मरीज- डॉक्टर साब, कौन सा रोड?


मैं तो खेत मे बैठकर चिलम पी रहा था।


7) लड़की- क्या कर रहे हो बेबी?


लड़की- सो रहा हूं


लड़की- जो सोवत वो खोवत है


लड़का- जो जागत है, वो कौनसा पहाड़ खोदत है?


मोबाइल ही तो चलावत है।



8) एक डॉक्टर मर कर ऊपर पहुंचा


उसे वहां अपना पुराना मरीज मिल गया


मरीज- डॉक्टर साहब अब तो बता दो,


आखिर मुझे बीमारी क्या थी।


9) पप्पू सरकारी अस्पताल में पड़े-पड़े,


अपनी बीमारी से परेशान होकर डॉक्टर से कहता है-


ऐसी बीमारी से तो मर जाना अच्छा है


डॉक्टर- हम पूरी कोशिश कर तो रहे हैं।


10) पिता (बेटे से)- जरा अपने कंप्यूटर का पासवर्ड बताना


बेटा- मैं डाल देता हूं


पिता- बाप हूं तेरा, बता


बेटा- मैं डाल देता हूं न, आप से कुछ गलती हो जाएगी


पिता- मैं अनपढ़ नहीं हूं, बता जल्दी


बेटा- Papakisetting@flat202


पिता बेहोश

Comments

Popular posts from this blog

कैदियों ने जेल में रामायण

Jokes : जब पति नें पत्नी से मांगा पानी, मिला ये मजेदार जवाब....पढ़े मजेदार चुटकुले

राजस्थानी पति घर लौटा

Jokes : पत्नी बोली- आज तो स्टेज पर आग लगा देंगे..., पति का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

बासी चावलों से होगा कई रोगों का इलाज

दुल्हा-दुल्हन बने प्रेमी जोड़े में जबरदस्त लड़ाई

Wife के लिये नया android फोन