जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... पांच सितारा होटल में एक आदमी वेटर से बोला- चाय लाओ . वेटर ने ट्रे में गर्म पानी, टी बैग, शुगर क्यूब और दूध पाउडर रख दिया...! . आदमी ने जैसे-तैसे चाय बनाकर पी...! थोड़ी देर बाद वेटर ने पूछा- सर और कुछ लेंगे...? . आदमी- देख भाई, मन तो पकौड़े खाने का हो रहा है... . लेकिन डर लग रहा है कि कहीं तू मेरे सामने . तेल, बेसन, नमक, मिर्च, कढ़ाई और अंगीठी ना लाकर रख दे...! पति - शादी से पहले तुम बहुत उपवास रखती थी अब क्या हो गया...? . पत्नी - बहुत नहीं, सिर्फ 16 सोमवार रखती थी...! . पति - फिर अब क्या हुआ...? . पत्नी - फिर तुमसे शादी हो गई और मेरा उपवास से भर...