मस्त रहें स्वस्थ रहें, रोजाना सुबह पढ़ें मजेदार जोक्स

पत्नी (पति के बर्थडे पर) : क्या गिफ्ट दूं ? पति : गिफ्ट रहने दे । बस कभी-कभी प्यार से देख लिया कर, इज्जत किया कर और तमीज से बात कर लिया कर। पत्नी (एक मिनट सोच कर) : नहीं, मैं तो गिफ्ट ही दूंगी। रिश्तेदार- जीवन में खूब तरक्की करो बेटा। बच्चा- आप सहन कर पाओगे? लड़का (अपनी गर्लफ्रेंड से) - पिज्जा खाओगी....? गर्लफ्रेंड - नहीं, आज कल मैं 'लाइट' खा रही हूं! लड़का (वेटर से) - मेरे लिए एक पिज्जा ले आइए और ये मैडम के लिए दो 'एलईडी बल्ब'!! सिपाही - चल भाई, तेरे फांसी का समय हो गया। कैदी - पर मुझे तो फांसी 20 दिन बाद होने वाली थी! सिपाही - जेलर साहब कह कर गए हैं कि तू उनके गांव का है, इसलिए तेरा काम पहले...!! लड़का - क्या तुम मेरी सैलरी से गुजारा कर लोगी...? लड़की- मैं तो कर लूंगी पर आपका क्या होगा...? पिता - पेपर कैसा गया? बेटा - पहला सवाल छूट गया, तीसरा आता नहीं था, चौथा करना भूल गया, पांचवां नजर नहीं आया! पिता - और सवाल दो? बेटा - बस सिर्फ वो ही गलत हो गया...!!! प्रेमी - क्या तुम जानती हो कि संगीत में इतनी शक्ति होती है कि पानी गरम हो...