Posts

Jokes : पत्नी की धमाकेदार बात सुन बेचारे पतिदेव हुए बेहोश, पढ़िए मजेदार जोक्स

Image
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है।  अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी।  इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।  तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... नौकरानी - मालकिन, मुझे 10 दिन की छुट्टी चाहिए! मालकिन - अगर तू छुट्टी पर चली गई तो फिर  तेरे साहब का नाश्ता कौन बनाएगा, टिफिन कौन पैक करेगा, कपड़े कौन धोएगा, उनको टाइम से दवाई कौन देगा...! नौकरानी (शरमाते हुए) - अगर आप कहें तो  मैं साहब को भी अपने साथ ले जाऊं...!!! क्लास में मास्टर जी ने बच्चों से पूछा- बताओ, कांटों भरे रास्ते पर आपका साथ कौन देगा, पति, पत्नी, भाई, बहन, मां-बाप, प्रेमी, प्रेमिका या दोस्त?  पप्पू खड़े होकर बोला - सर चप्पल...! फिर मास्टर जी ने भी चप्पल से की पप्पू की पिटाई... पति - आज सब्जी बिल्कुल भी ठीक नहीं बनी है!! . ...

Jokes : एग्जाम हाल में बैठे लड़के की परेशानी.......पढ़े मजेदार चुटकुले

Image
एग्जाम हाल में बैठे लड़के की परेशानी  स्टूडेंट परीक्षा हॉल में परेशान बैठा था, टीचर ने क्या हुआ प्रश्न कठिन हैं? स्टूडेंटः नहीं सर, मैं तो ये सोच रहा हूं कि इस प्रश्न का उत्तर किस जेब में है! जब सांप पप्पू से बोला तू इंसान है या भूत? पप्पू जंगल में जा रहा था तभी एक सांप ने पैर पर काट लिया। पप्पू को गुस्सा आया और टांग आगे करके बोला, “ले काट ले जितना काटना है काट ले।” सांप ने फिर तीन-चार बार काटा और थक कर बोला, “अबे तू इंसान है या भूत?” पप्पू, “मैं तो इंसान ही हूं लेकिन मेरा ये पैर नकली है।” बचपन में मां की बात सुनी होती तो... संता - बचपन में मां की बात सुनी होती, तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता। . जज - क्या कहती थी मां...? . संता - जब बात ही नहीं सुनी तो कैसे बताऊं क्या कहती थी...!!!

Jokes : जब युवती ने अपनी तर्जनी से घुटने को छुआ और चिल्लाई.....पढ़ें मजेदार चुटकुले

Image
  1. किसी लड़की को मारने का आसान तरीका उसे एक शानदार ड्रेस दो , कुछ शानदार ज्वेलरी देकर,, ऐसे कमरे में बंद कर दो जहां शीशा न हो ,, कसम से तड़प तड़प के मर जाएगी कि मैं कैसे लग रही हूं। 2. लड़की-मेरे चेहरे में जलन हो रही है डॉक्टर-आपके चेहरे का हमें एक्स रे करना पड़ेगा लड़की-एक्स रे में क्या होता है डॉक्टर-चेहरे की फोटो खींची जाती है लड़की-5 मिनट रुको मैं मेकअप कर लूं डॉक्टर बेहोश 3. एक युवती दर्द की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास पहुंची। डॉक्टर ने पूछा- आपको कहां दर्द है ? युवती ने कहा- सब जगह दर्द है। प्लीज मेरी मदद कीजिए। डॉक्टर ने पूछा- सब जगह। क्या मतलब ? जरा साफ-साफ बताइए। युवती ने अपनी तर्जनी से घुटने को छुआ और चिल्लाई- ओह, यहां दर्द है। फिर उसने उंगली से ही अपने गाल को छुआ और बताया- आउच, यहां भी दर्द है। फिर उसने अपने कान को छुआ और चीखी- यहां भी दुखता है। प्लीज मेरा इलाज कीजिए। डॉक्टर ने कुछ देर तक ध्यानपूर्वक उसका परीक्षण किया, फिर कहा- आपकी उंगली टूट गई है !!!

Joke : जब लड़की ने नाखून टूटने पर मंगवाई एम्बुलेंस

Image
एक लड़की ने हड़बड़ाहट में फोन किया लड़की : यहां जल्दी से एम्बुलेंस भेज दीजिए ऑपरेटर : आपको क्या हुआ है ? लड़की : अरे मेरा नाख़ून टूट गया है ऑपरेटर : इतनी सी बात के लिए आप एम्बुलेंस मंगा रही हैं लड़की : अरे एम्बुलेंस तो मेरे बॉयफ्रेंड के लिए चाहिए उसे मेरे ऊपर हंसना नहीं चाहिए था ना ऑपरेटर बेहोश... संता के पास आया एक्स्ट्रा क्लास का मैसेज, पढ़ें क्या दिया बंता ने जवाब संता- यार बंता, मैडम का एसएमएस आया है कि,  आज  एक्स्ट्रा क्लास होगी, क्या करूं? लाइफस्टाइल से और बंता- 'MESSAGE SENDING FAILED' लिख कर भेज दे... अपना फोन कब काम आएगा यार...

Jokes: जब गोलू का प्यार देखकर बीवी को आया गु्स्सा, पढ़ें मजेदार जोक्स

Image
पत्नी - सुनो जी, खिड़की के परदे लगवा दो... नया पड़ोसी मुझे बार-बार देखने की कोशिश करता है..! गोलू - एक बार ठीक से देख लेने दो, वह खुद ही परदे लगवा लेगा। गर्लफ्रेंड का रिचार्ज पप्पू - भाई तुम्हारे हाथ-पैर कैसे टूट गए...? गप्पू - लड़की का फोन रिचार्ज कराने के चक्कर में... पप्पू - क्यों भाई? रिचार्ज के पैसे नहीं दिए क्या? गप्पू - अरे भाई जिस दुकान पे रिचार्ज कराने गया था, वो दुकानदार लड़की का भाई निकला...!  पत्नी ने पति को दिए दो ऑप्शन पप्पू- तुमने तो कहा था डिनर में दो ऑप्शन हैं बीवी- वहीं तो हैं.. पप्पू- पर यहां तो एक ही सब्जी है... बीवी- ऑप्शन तो अभी भी दो हैं, खाओ या न खाओ

Jokes: जब जीजा को साली ने दिया करारा जवाब, पढ़ें मजेदार जोक्स

Image
 जीजा - तुम बाइक या कार नहीं चलाती? साली - नहीं... जीजा - फिर क्या चलाती हो? साली - फेसबुक, क्योंकि इसमें हाथ-पैर टूटने का खतरा नहीं होता। संता के सवाल पर बंता ने की Maths में बात टीचर- ABCD सुनाओ संता- ABCD टीचर- और सुनाओ? संता- सब बढ़िया है टीचर जी,  आप सुनाओं क्या चल रहा है।  संता- यार हम हिन्दी और इंगलिश में बात करते हैं, लेकिन गणित में क्यों नहीं करते?  बंता- ज्यादा 3-5 मत कर और 9-2-11 हो जा, वरना 4-5 धर दुंगा 36 के 6 रह जाएंगे.. समझा..

Jokes : इतना मीठा-मीठा बोलती है पड़ोसन..... पढ़े मजेदार jokes

Image
 मोटू ने अपने दोस्त पतलू से कहा,  इतना मीठा-मीठा बोलती है पड़ोसन, कसम से शुगर हो गई है। पतलू ने पूछा, फिर कैसे कंट्रोल करते हो? मोटू बोला: वो तो शुक्र है बीवी का। कड़वा-कड़वा बोल के बैलेंस करती है। बीवी - कल जो भिखारी आया था, वो बहुत चालाक था... बीवी - कल जो भिखारी आया था, वो बहुत चालाक था... पति - क्यों , क्या हुआ..? बीवी - कल मैंने उसे खाना खिलाया। और आज वह मुझे किताब दे गया "खाना बनाना सीखें" ऑफिस से लौटते समय सब्जी लेते आना पत्नी ने पति को मैसेज किया :- ऑफिस से लौटते समय सब्जी लेते आना, और हाँ, पड़ोसन ने  तुम्हारे लिए हैलो कहा है। पति :  कौन सी पड़ोसन ? पत्नी : कोई नहीं,  मैंने मैसेज के अंत मे पड़ोसन का नाम इसलिए लिखा ताकि मैं निश्चित हो सकूं कि तुमने मेरा पूरा मैसेज पढ़ा लिया। मोटू: गणित का सवाल पूछ सकता हूं? मोटू: गणित का सवाल पूछ सकता हूं? पतलू: हां पूछो मोटू: अगर रोहित के पास 500 रुपये हैं, और फिर अंजलि ने उसको हल्की सी मुस्कान दे दी,तो रोहित के पास कितना रुपया बचेगा?