Posts

गधा और किसान : शैतान हमारे बीच सिर्फ गधा छोड़ता है बस!

 गधा पेड़ से बंधा था। शैतान आया और उसे खोल गया। गधा मस्त होकर खेतों की ओर भाग निकला और खड़ी फसल को खराब करने लगा। किसान की पत्नी ने यह देखा तो गुस्से में गधे को मार डाला। गधे की लाश देखकर गधे के मालिक को बहुत गुस्सा आया और उसने किसान की पत्नी को गोली मार दी।  किसान पत्नी की मौत से इतना गुस्से में आ गया कि उसने गधे के मालिक को गोली मार दी। गधे के मालिक की पत्नी ने जब पति की मौत की खबर सुनी तो गुस्से में बेटों को किसान का घर जलाने का आदेश दिया। बेटे शाम में गए और मां का आदेश खुशी-खुशी पूरा कर आए। उन्होंने मान लिया कि किसान भी घर के साथ जल गया होगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। किसान वापस आया और उसने गधे के मालिक की पत्नी और बेटों, तीनों की हत्या कर दी। इसके बाद उसे पछतावा हुआ और उसने शैतान से पूछा कि यह सब नहीं होना चाहिए था। ऐसा क्यों हुआ? शैतान ने कहा, 'मैंने कुछ नहीं किया। मैंने सिर्फ गधा खोला लेकिन तुम सबने रिऐक्ट किया, ओवर रिऐक्ट किया और अपने अंदर के शैतान को बाहर आने दिया। इसलिए अगली बार किसी का जवाब देने, प्रतिक्रिया देने, किसी से बदला लेने से पहले एक लम्हे के लिए रुकना ...

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के लाल

 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के लाल जमीन से जुड़े नेता  सादगी और सिंद्धान्तों की मिसाल लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं।  गांधी एक दर्शन थे एक संभ्यता थे एक संस्कृति थे जी हमको जीना सीखा गए। उनके विचार उनके सिद्धान्त उनकी सादगी पूर्ण जीवन शैली नजीर है और अनुकरणीय है। उनका  सत्य  और अहिंसा का प्रयोग लोकतंत्र की नींव को वह मजबूती दे गया जिस पर लोकतंत्र आज टिका है।  गांधी मर कर भी अमर हो गए आज भी हमारे दिलों में जिंदा है जबकि कायर नपुंसक भीरु हत्यारा गोडसे जीवन पर्यन्त घृणा का पात्र बना रहेगा। महात्मा गांधी अमर रहे  उनकी कीर्ति युगों युगों तक अक्षय रहे। इतिहास की रेडिमेड समझ रखने वालों को लगता है कि गांधी की वजह से भारत का विभाजन हुआ! यह बात आपकी समझ से बाहर है कि कई पैमानों पर पहले से टुकड़ों-टुकड़ों में बंटा भारत, गांधी के जीवन काल तक गांधी के ही सरल लेकिन विराट व्यक्तित्व की छाया में उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक एक अदृश्य धागे में बंधा हुआ था! गांधी से जिनको विरोध है वो यह क्यों नहीं बताते कि किस कर...

"राजनीति ही हमारा पेशा है।"

 एक बार वियतनाम के राष्ट्रपति  हो-ची-मिन्ह भारत आए थे।  भारतीय मंत्रियों के साथ हुई मीटिंग में उन्होंने पूछा - " आपलोग क्या करते हैं ?" इनलोगों ने कहा - " हमलोग राजनीति करते हैं ।" वे समझ नहीं सके इस उत्तर को।  उन्होंने दुबारा पूछा- "मेरा मतलब, आपका पेशा क्या है?" इनलोगों ने कहा - "राजनीति ही हमारा पेशा है।" हो-ची मिन्ह तनिक झुंझलाए, बोला -  "शायद आपलोग मेरा मतलब नहीं समझ रहे।  राजनीति तो मैं भी करता हूँ ;  लेकिन पेशे से मैं किसान हूँ ,  खेती करता हूँ। खेती से मेरी आजीविका चलती है।  सुबह-शाम मैं अपने खेतों में काम करता हूँ।  दिन में राष्ट्रपति के रूप में देश के लिए  अपना दायित्व निभाता हूँ ।" भारतीय प्रतिनिधिमंडल निरुत्तर हो गया कोई जबाब नहीं था उनके पास। जब हो-ची-मिन्ह ने दुबारा वही वही बातें पूछी तो प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य ने झेंपते हुए कहा - "राजनीति करना ही हम सबों का पेशा है।" स्पष्ट है कि भारतीय नेताओं के पास इसका कोई उत्तर ही न था।  बाद में एक सर्वेक्षण से पता चला कि भारत में 6 लाख से अधिक लोगों की आजीविक...

एक पिता की कहानी, जिन्होंने मॉडल बेटी को बना दिया IAS

Image
 इंग्लिश की कहावत 'Behind every great daughter is a truly amazing father' यानी हर महान बेटी के पीछे वास्तव में एक अद्भुत पिता होता है।  कहा जाता है, बेटियां अपने पापा के ज्यादा करीब होती हैं, ऐसे में हर पिता इच्छा होती है कि उनकी बेटी पढ़- लिखकर भविष्य में आगे बढ़ें।   आज देश भर में 'डॉटर्स डे' मनाया जा रहा है, इस मौके पर हम आपको एक पिता के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी बेटी को IAS बनाने के लिए काफी संघर्ष किया।  आइए जानते हैं उनके बारे में/ इसी साल यूपीएससी 2019 का रिजल्ट अगस्त महीने में जारी किया गया, जिसमें पूर्व मिस इंडिया फाइनलिस्ट ऐश्वर्या श्योरान का नाम था। उन्होंने इस परीक्षा में 93वीं रैंक हासिल की थी।  ऐश्वर्या के लिए ये सफर आसान नहीं था, लेकिन इस जर्नी में उनके पिता कर्नल अजय कुमार ने पूरा साथ दिया। आजतक डॉट इन से खास बात करते हुए कर्नल अजय कुमार ने बताया, कैसे उन्होंने अपनी मॉडल बेटी की यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करवाई। वर्तमान में कर्नल अजय NCC तेलंगाना बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। अजय कुमार ने कहा, एक पिता की जान उ...
जब पप्पू ने बताया- संस्कृत भाषा में पत्नी को क्या कहते हैं? सुनकर मास्टर जी हुए बेहोश जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... पत्नी - जम मैं शादी करके यहां आई थी तो घर में बहुत मच्छर थे, अब तो बिल्कुल भी मच्छर नहीं हैं... ऐसा क्यों? . . . पति - हमारी शादी होने के बाद मच्छरों ने ये कहकर मेरा घर छोड़ दिया अब तो परमानेंट खून पीने वाली आ गई है, हमारे लिए तो बचेगा ही नहीं...!!! परम सत्य ज्ञान... जरुरत से ज्यादा भगवान को याद मत किया करो... . क्योंकि... . किसी दिन भगवान ने याद कर लिया तो... लेने के देने पड़ जाएंगे...!!! पप्पू जंगल से जा रहा था, अचानक भालू देखकर सांस रोककर जमीन पर लेट गया... . . . ये देखकर भालू आ...

मजाक मजाक में ! 69500 शिक्षक भर्ती में शामिल चाचा

Image
एक नव युवक TV पर न्यूज़ देख रहा था, परिवार के साथ.  न्यूज़ देखते देखते बोला *"BJP बहुत अच्छा काम कर रही है."*  बगल में उसके पिता जी *शिक्षामित्र बैठे थे,* उठे, और दो थप्पड़ लड़के को जड़ दिए. बच्चा रोने लगा, आवाज सुनकर, *चाचा जी अनुदेशक* आये । सारा घटना की जानकारी ली, बोले 17000 का आदेश के बावजूद, 7000 मिल रहा है , और तू गुणगान कर रहा है, 2 तमाचा दिया,कस के । लड़का और तेज से रोने लगा, आवाज सुनकर *मम्मी कस्तूरबा गांधी फुल टाइम टीचर*, आयी. सारी बाते सुनी, गुस्सा होकर चार तमाचा लगा दी, बोली ₹ 30000 मिलते थे, घटाकर 7000 सैलरी कर दी गयी । तभी भैंस का दूध दुहने की बाल्टी लेकर *दादी अम्मा आयी,*  सारी बात सुनी,  और एक बाल्टी कसके लड़के को मारा बोली , पता है एक किलो, 2 किलो दूध बेचती हूँ, अब मुझे भी Rgistration, टैक्स आदि करना पड़ेगा ।  आवाज सुनकर बड़े भाई  B.Ed टेट 2011 आए और नान स्टाप 20 तमाचे लगाए बोले इसको जिताने में मैंने तन मन धन लगा दिया और उसने वादा भी किया सरकार बनते ही तुम लोगों को नौकरी देंगे जो कि बहुत ही बड़ा जुमलेबाज निकला झूठा गद्दार तभी शोरगुल सुनकर, *6...

कोरोना संक्रमण की फ्री टेस्टिंग का देसी जुगाड़...

कोरोना संक्रमण की फ्री टेस्टिंग का देसी जुगाड़... 🤔बाप : कहां गए रहौ.? 🤔बेटा: हम गै रहन कोरोना चेक करावै । 🤔बाप : तौ का भवा, टेस्ट किहिन तुम्हार.? 🤔बेटा: डॉ. साहेब 5 हजार रुपइय्या मांगत रहैं । 🤔बाप : फिर.? 😎बेटा : फिर ई... कि हम उनके मुंहै पे जोर सेनी छींक दिया औ भागि आएन.  अब डॉक्टर साहब आपन टेस्ट खुदै करइहैं। अब जौ उनकेर रिपोर्ट निगेटिव आई, तौ जानो हमार रिपोर्ट भी निगेटीव। औ जो उनकी पॉजिटिव भई तौ जानो हमहू पॉजिटिव निकरि गएन. 😎🤓🤣 वाया वाट्सएप पोस्टऑफिस